604
हाला पीकर निडर हुआ मन ,कह गया कभी जो न कहने पाया !
हाला को अपने गले गले लगाकर , प्रियतम प्यारी सा प्यार भी पाया !!
605
जब मै पहली पहली बार गया मधुशाला ,झूम झूम कर गा रही थी ,
चंचल हसीं प्यारी सुरबाला ,जाम पिलाके उसने यारो दीवाना बना डाला !!
606
मेरी डगर निहार रही थी ,सर्वस्व अपना वार रही थी !
पथिक मनोहर अंजान डगर का ,क्यों मेरी राह निहार रही थी !!
607
मनु मनु पुकार रही थी ,तेरी ही डगर निहार रही थी !
मधु आलिंगनबद्ध होने को ,मधुशाला के द्वार खड़ी थी !!
608
सोमरस की मनमोहक महक ,मधुशाला में छाई है !
पथिक मनोहर से मिलने ,सुरबाला मधुशाला आई है !!
No comments:
Post a Comment