Friday, 13 May 2016

मोहब्बत जिन्दगी का हँसी पैगाम होती है

मेरी मोहब्बत जिन्दगी का हँसी पैगाम है
मेरे हसीन कातिल लबों पे तेरा ही नाम है

तेरे सदके महबूबे मोहब्बत को मेरा सलाम है
मेरी मोहब्बत मेरी दुआयें सब तेरे ही नाम है

मेरी मोहब्बत ने इस युग में रंग दिखाया है
दुआयें बन के मेरा महबूब यम से टकराया है

मेरी मोहब्बत हिना का सा गहरा रंग लाई है
मेरे महबूबे मोहब्बत ने नयी जिन्दगानी पाई है

पाक परवरदिगार को मेरी मोहब्बत का एतबार आया है
सच्ची मोहब्बत का दामन रब ने आज महकाया है

आशिक की दुआयें रब की फरियाद रंग लाती है
महबूबे मोहब्बत की जिन्दगी खुशियों से भर जाती है

No comments:

Post a Comment

खामोशियो की सागिर्दगी

खामोशियो की सागिर्दगी सबब ए जिन्दगानी यार है । तनहाइयो में तेरी मोहब्बतो यादें सनम एतबार हैं ।  मनोहर यादव