Saturday, 16 July 2016

आतंक की आग

आज आतंकवाद की आग में फृांस जल रहा है
आतंक का दावानल दिन बा दिन मानवता उऱ्फ आदमियत का कत्ल कर रहा है
रो रही है इन्सानियत संगीनों के शाये में
मानव ही मानव का हरेक पल कत्ल कर रहा है
इस दावानल का कोई उपाय नजर नही आता
ए पाक परवरदिगार क्यों नही आदमियत को बचाता
अमृत का मेघ बन मानवता को बचा या रब
सूखे प्यासे जलाशयों को अपनी मोहब्बत से आबाद तू कर
मन की उष्णता तू हर पूनम की शबनमी चाँदनी सा रहम तू कर
तेरी मोहब्बत की प्यासी आज आदमियत है या रब
मेघों से मोहब्बत और प्यार बरसा के धरा को आबाद तू कर
जेठ की गर्मी से जलती धरा पर अपनी मोहब्बत की बरसात तू कर
मोहब्बत की वर्षा तू कर दिमागों को आबाद कर
आतंक और आतंकवाद की फसलों को अपनी उष्णता से बर्बाद तू कर
आदमियत के पौधों की परवरिस तू कर
या रब कत्ल कर आतंकवाद के इस जूनुनी रा वन का
मानव मात्र कोें मोहब्बत की महक से आबाद तू कर
मनोहर यादव "अमृत सागर"

No comments:

Post a Comment

खामोशियो की सागिर्दगी

खामोशियो की सागिर्दगी सबब ए जिन्दगानी यार है । तनहाइयो में तेरी मोहब्बतो यादें सनम एतबार हैं ।  मनोहर यादव