चँदा की चाँदनी कहूँ
या शबनमी मोतियों का बसेरा
केशर की महकती हूर
चाँदनी का तेरे दर पे है डेरा
तेरे नूरों रूखसार से ही तो
रौशन है मेरा हरेक सबेरा
मेरे दिल के उपवन में
ए जन्नते हूर तेरा ही बसेरा
तेरे घनेरे गेसुओं के झुरमुट में
कडकती दमकती बिजुरिया का बसेरा
मेरी पलकों के आशियाने में
ए हूर सिर्फ तेरा ही बसेरा
तेरे पलकों के खुलने से होता कायनात में सबेरा
तेरे पलक मुँदने से होता शबनमी निशा का डेरा
तेरे गजरों में महकती शेफाली मादक मेरे सनम
तेरी रूह की महकती से महकती कायनातो फिजा
बहुत खुबसूरत और बहुत प्यारी नंदिनी जी तस्वीर तुम्हारी
No comments:
Post a Comment