तुम्हारी मोहब्बत की मादक महक ने
जिन्दगी का चैनों अमन सनम चुराया है
दिल के महकते उपवन में
परदेशी अंजान भृमर ने कोहराम मचाया
पूरब से चली जो पूरवाई
जिन्दगी की फिजा आज उसने महकाई
यौवन रस की शबनमी मादक महक
सारी कायनात और फिजा में छाई
तनहाईयों के आलम में यारो
ख्वाबगाह की खामोशी मोहब्बत की मादक महक से शर्माई
परदेशी के आने से पहले
डगर मचल उठी फिजा महकी और मुस्काई
No comments:
Post a Comment