बडा ही अनुपम नाता है ------------3
रात्री का भोर से ,नेता का चोर से
चंद्रमा का चांदनी से कलाकार का गजगामिनी से
बडा ही अनुपम नाता है हमे प्यार निभाना आता है
इंद्र का रम्भा से शक्ती का चम्पा से
बडा ही अनुपम नाता है हमे प्यार निभाना आता है
हाली का हल से ,पहलवान का बळ से
शातिर का छळ से समय का पल से
बडा ही अनुपम नाता है हमे प्यार निभाना आता है
होठो का लाली से ,जुबान का गाली से
आशिक का बाहरवाली से ,
बडा ही अनुपम नाता है हमे प्यार निभाना आता है
शाम का हाला से ,सोम रस का प्याला से
सुरबाला का मधुशाला से ,भुखे का निवाला से
बडा ही अनुपम नाता है हमे प्यार निभाना आता है
No comments:
Post a Comment