हरेक सवाल का जवाब है जिन्दगी
फरिश्ते भी तरसते हैं वो माहताब है जिन्दगी
जिन्दगी जिंदादिली का नाम है
जिन्दगी मोहब्बत भरा शबनमी पैगाम है
रब की इनायत है जिन्दगी
रब का दुलार है
मोहब्बत का आईना है जिन्दगी
दिल का एतबार है
रब का नूरे रूखसार है जिन्दगी
महबूबे मोहब्बत का महकता शबनमी प्यार है जिन्दगी
जिन्दगी संघर्ष है
कभी एतबार है जिन्दगी
शेफाली की मादक महक
चंदा की चाँदनी के शबनमी मोतियों का दुलार है जिन्दगी
मनोहर यादव "अमृत सागर "
No comments:
Post a Comment